नवगठित मऊगंज जिले के कलेक्टर पहुंचे रीवा जिले वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

रीवा 14 अगस्त 2023. नवगठित मऊगंज जिले के प्रथम कलेक्टर श्री अजय श्रीवास्तव ने रीवा कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल से भेंट की। रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर मऊगंज श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मऊगंज प्रदेश का 53वां नया जिला बना है शासन ने इस क्षेत्र के रहवासियों को नवीन जिले की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि मऊगंज जिले के विकास के लिये सभी कार्य किये जायेंगे तथा शासन की योजनाओं व कार्यक्रमों को प्राथमिकता से लागू किया जायेगा ताकि वास्तविक लोगों को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए जिले वासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा लगाने का आहवान किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *