उद्योग मंत्री कल रीवा आयेंगे

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

खनिज साधन, वाणिज्य, उद्योग और रोजगार तथा प्रवासी भारतीय विभाग के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा  28 जून को प्रात: 8 बजे रीवा आयेंगे। उद्योग मंत्री नगरीय और अन्य क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री शुक्ल अपरान्ह 4 बजे इंजीनियरिंग कालेज के पीछे प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत पी. डब्ल्यू. एस.एल.आई.जी. भवन निर्माण के भूमिपूजन और सायं 5 बजे गोविन्दगढ में समर वैकेशन फुटबाल के समापन समारोह में भाग लेंगे। सायं 6 बजे दीनदयाल जयंती के अवसर पर दलित छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। तदुपरांत उद्योग मंत्री सायं 7 बजे उत्सव राजविलास में आयोजित संयम स्वर्ण महोत्सव समारोह में भाग लेंगे।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री शुक्ल 29 जून को दोपहर 2 बजे सडक मार्ग द्वारा रीवा से सतना के लिए प्रस्थान करेंगे और अपरान्ह 4 बजे वायुयान द्वारा सतना से भोपाल के लिये प्रस्थित होंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *