भारत की आध्यात्मिक विरासत के ध्वजवाहक थे स्वामी आत्मस्थानंद जी – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रामकृष्ण मिशन के प्रमुख स्वामी आत्मस्थानंद जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वामी आत्मस्थानंद जी भारत की आध्यात्मिक विरासत के ध्वजवाहक थे। उन्होंने अपने ज्ञान और पंडित से नई पीढ़ी को संस्कारित किया। समाज में नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों की नींव मजबूत बनाते हुए वे रामकृष्ण मिशन के प्रभाव को विश्वव्यापी बनाने में अनवरत प्रयत्नशील रहे। उनके अनुकरणीय व्यक्तित्व और ज्ञान की ऊष्मा का प्रभाव पीढि़यों तक बना रहेगा।

श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *