राजेन्द्र शुक्ल द्वारा अनूपपुर उपचुनाव प्रचार तेजी से

22 अक्टूबर 2020. अनुपपुर के होटल सूर्या में पटेल समाज के प्रबुद्ध जनों के कार्यक्रम में  राजेन्द्र शुक्ल पूर्व मंत्री रीवा विधायक ,अनूपपुर विधानसभा प्रभारी शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। आज के इस कार्यक्रम में पटेल समाज के लोगो से आत्मीय भेट तथा बैठक  हुई जिसमें उनके द्वारा दिए सम्मान के लिए राजेन्द्र शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। संबोधन मे राजेन्द्र शुक्ल ने   कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी बनी है जो हर क्षेत्र में विकास के कार्य कर रही है। सुशासन और कुशासन में अब लोग अंतर समझने लगे हैं कि भाजपा सुशासन का नाम है और  कांग्रेस कुशासन की श्रेणी में।  कुशासन की श्रेणी में आने वाले तमाम राजनीतिक अपराधियों को सजा देने का इससे अच्छा अवसर जनता को नहीं मिल सकता है। कॉंग्रेस तो जनसंघ को ही समाप्त करना चाहती थी लेकिन आज अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के कारण आज हम इस स्थिति में खड़े हैं। भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने बड़े ही साहस का काम किया है जिसके कारण आज प्रदेश में भाजपा की सत्ता बनी है इसे बनाए रखने में उनका साथ सभी लोगों को देने की आवश्यकता है जिससे कि प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके। पटेल समाज के लोगो का उत्साह देखकर मुझे यकीन है कि अनुपपुर के विकास को अब निश्चित ही पंख लगेंगे और आप सभी के आशीर्वाद से भाजपा प्रत्याशी  विसाहू लाल सिह  की अनुपपुर विधानसभा से प्रचंड विजय होगी। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व संसद सदस्य रीवा एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री  बुद्धसेन पटेल , अनुपपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष  ब्रजेश गौतम , पटेल समाज के  प्रेमनाथ पटेल ,  मुकेश पटेल  एवं पटेल समाज के प्रबुद्ध जन की उपस्थिति रही।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *