भारतीय थल सेना द्वारा रीवा में 27 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक अग्निवीर सैनिकों की भर्ती रैली आयोजित की जा रही है

अग्निवीर सेना भर्ती रैली आज से शुरू

लिखित परीक्षा में चयनित लगभग 3500 उम्मीदवारों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट

दस्तावेजों का भी होगा सत्यापन

 

रीवा 26 नवंबर 2026. भारतीय थल सेना द्वारा रीवा में 27 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक अग्निवीर
सैनिकों की भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। भर्ती रैली स्पोर्ट्स काम्पलेक्स तथा आईटीआई रीवा में आयोजित होगी।
इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि भर्ती रैली में 15 जिले रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज,
मैहर, कटनी, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मण्डला, बालाघाट, सिवनी तथा डिण्डौरी जिलों के उम्मीदवार शामिल
होंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर 3500 उम्मीदवारों का चयन फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के लिए किया गया है।
प्रतिदिन लगभग 500 से 700 उम्मीदवारों की मेडिकल तथा फिजिकल टेस्ट होगा। भर्ती रैली के संबंध में संबंधित
अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में उम्मीदवारों के फिजिकल और
मेडिकल टेस्ट की व्यवस्थाएं स्थापित कर दी गई हैं। उम्मीदवारों के पंजीयन तथा अभिलेखों के सत्यापन के लिए अलग-
अलग काउंटर बनाए गए हैं। इनमें कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा नोडल अधिकारी तैनात रहेंगे। उम्मीदवारों के दौड़कूद तथा
अन्य फिजिकल टेस्ट के लिए आवश्यक उपकरण लगा दिए गए हैं। भारतीय सेना के अधिकारियों की देखरेख में समस्त
व्यवस्थाएं की गई हैं। भर्ती स्थल में उम्मीदवारों को नाश्ते तथा फल उपलब्ध कराने के लिए भुगतान आधारित व्यवस्था
की गई है। परिसर में साफ-सफाई के लिए नगर निगम का अमला तैनात है। चलित शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है।
भर्ती रैली में दो एंबुलेंस सहित डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। फिजिकल टेस्ट के समय यदि किसी उम्मीदवार को
आवश्यकता हुई तो तत्काल उपचार सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवारों के फिजिकल और मेडिकल टेस्ट 27 नवम्बर में रात
11 बजे से आरंभ हो जाएंगे। भर्ती रैली स्थल पर सुरक्षा तथा यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया
है। आने वाले उम्मीदवार सेना में भर्ती का लालच देने वाले बिचौलिये और दलालों से सावधान रहें। भर्ती स्थल में इस
आशय के बोर्ड भी कई स्थानों में लगाए गए हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *