ठण्ड के कारण विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित

रीवा 29 नवम्बर 2022. कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने शीतऋतु एवं तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी किया है। ठण्ड के कारण अब जिले के सभी विद्यालय में प्राथमिक कक्षाओं (नर्सरी से 5वीं तक) का संचालन प्रात: 9 बजे से तथा अन्य कक्षाओं का संचालन प्रात: 8.30 बजे से किये जाने के आदेश दिये गये हैं। उपरोक्तनुसार प्राथमिक तक की कक्षायें प्रात: 9 बजे से पूर्व एवं अन्य कक्षाएं प्रात: 8.30 बजे से पूर्व किसी भी स्थिति में संचालित नही होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *