बदवार से भैरवनाथ मंदिर तक बनेगी टू लेन सड़क – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री ने चार करोड़ की लागत के तीन सड़कों का किया भूमिपूजन
बदवार से भैरवनाथ मंदिर तक बनेगी टू लेन सड़क – उप मुख्यमंत्री
रीवा 15 नवम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में चार
करोड़ रुपए की लागत की तीन सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन किया। इसमें ग्राम पोड़ी पहुंच मार्ग 2.5 किलोमीटर, गुढ़
रेस्टहाउस से महेन्द्र पाण्डेय के घर तक एक किलोमीटर तथा बदवार कोलान टोला से काशीनाथ पटेल के घर तक एक
किलोमीटर लम्बाई की रोड का निर्माण शामिल है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र
सिंह जी के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हो रहे हैं। उनके प्रयासों से ग्राम वासियों को तीन सड़कों
की सौगात मिली है। भैरवनाथ मंदिर का शानदार निर्माण हुआ है। शीघ्र ही रीवा से सीधी फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू
होगा। बदवार से सीधे भैरवनाथ मंदिर तक 150 करोड़ रुपए की लागत से टू लेन सड़क बनाई जाएगी। क्षेत्र में सिंचाई
सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने समारोह में भगवान बिरसा मुण्डा को नमन करते हुए उनके
संघर्ष और बलिदान को याद किया।

समारोह में विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से रीवा में बीहर नदी
में रिवर फ्रंट का निर्माण किया गया। इसे हाल ही में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उप मुख्यमंत्री जी ने तीन सड़कों
के निर्माण का भूमिपूजन करके गुढ़ विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। आज भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती है
जिन्होंने जल, जंगल और जमीन पर आदिवासी भाईयों का अधिकार सिद्ध करने के लिए अंग्रेजों और सामंतो से कड़ा
संघर्ष किया। आजादी की लड़ाई में आदिवासी वीरों ने सराहनीय योगदान दिया। समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्री
लालमणि त्रिपाठी ने कहा कि गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में बदवार से सीतापुर मार्ग, भैरवनाथ मंदिर और सोलर प्लांट जैसी
विकास की सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री जी और विधायक गुढ़ के प्रयासों से हो रहे विकास के कार्यों का लाभ
आमजनता को मिल रहा है। समारोह में श्रीमती रश्मि राजा सिंह, सरपंच श्रीमती ममता सिंह, एसडीएम गुढ़ सुधाकर सिंह,
एसडीएम मनगवां संजय जैन तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *