उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला

उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला
छोटी सड़कों से आमजनता को मिलेगी बड़ी सुविधा : उप मुख्यमंत्री
रीवा 24 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पुलिस लाइन चौक में आयोजित समारोह में
दो सड़कों के उन्नयन की आधारशिला रखकर निर्माण का शुभारंभ किया। इसमें शामिल पुलिस लाइन चौक से गुढ़ चौराहा
तक सीसी रोड की लंबाई 590 मीटर, चौड़ाई 5.5 मीटर तथा लागत 50 लाख रुपए है। जिला अस्पताल के पीछे से पीएम
आवास तक बन रही सात किलोमीटर लम्बाई की सीसी रोड की लागत 8.36 करोड़ रुपए है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री
ने कहा कि आज जिन दो सड़कों के उन्नयन का भूमिपूजन हुआ है उनकी लम्बाई भले कम है पर जनता को मिलने वाला
लाभ बहुत अधिक है। पुलिस लाइन चौक से गुढ़ चौराहा तक चार महीने में सीसी रोड बन जाने और नाली निर्माण से जल
भराव की समस्या दूर होगी। दो प्रमुख सड़कों को जोड़ने वाली इस सड़क से कई वार्डों के निवासियों का आवागमन सुगम
होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल के पीछे से निकलने वाली सड़क पिछले 24 सालों से बंद थी।
इसके खुल जाने और उन्नयन से महाजन टोला, बिछिया और चिरहुला कालोनी के निवासियों का जिला अस्पताल
आवागमन सुगम होगा। इससे जिला अस्पताल तथा गुढ़ चौराहे पर ट्रैफिक दबाव भी कम होगा। रीवा शहर में साफ-सफाई
और ट्रैफिक को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कमिश्नर बंगला के सामने से विष्णु एम्पायर होटल
तक फ्लाई ओवर का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। शहर में बाईपास और रिंग रोड का निर्माण भी पूरा होने जा रहा है। शहर में
शीघ्र ही अमृत योजना से बनीं 12 पानी की टंकियों तथा नवीन फिल्टर प्लांट का लोकार्पण होगा। इससे शहर को 2042
तक की पेयजल आवश्यकता पूरी हो जाएगी। मैं प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी को रीवा के विकास के लिए सतत ऊर्जा
देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आज ही रीवा, सतना और सीधी सांसदों के लगातार प्रयासों का फल मिलने
जा रहा है। ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन में सीधी जिले के चुरहट से पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर तक ट्रेन सेवा शुरू हो
रही है। यह हम सबके लिए बड़ी सौगात है। समारोह में सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि दो सड़कों का निर्माण हमारे
लिए खुशी की सौगात है। इससे इन मोहल्ले वासियों को ही नहीं पूरे शहर को लाभ होगा। समारोह में कार्यपालन यंत्री लोक
निर्माण विभाग नितिन पटेल ने निर्माण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य 4 माह में पूरा कर लिया
जाएगा। समारोह में नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, श्रीमती हेमलता सिंह, वार्ड पार्षद मनीष नामदेव, कलेक्टर
नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, अन्य पार्षदगण, सीनियर
चिकित्सक डॉ. केके परौहा तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थ्ति रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *