पूर्व मंत्री व विधायक श्री शुक्ल ने गुढ़ चौराहा में किया प्याऊ का शुभारंभ

रीवा 11 मई 2022. पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुढ़ चौराहा के पास नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों के लिये पेयजल का प्रबंध करना बहुत पुण्य का कार्य है। श्री शुक्ल ने कहा कि गोवर्धनम फाउडेंशन की टीम अविराज के सदस्य द्वारा की गयी पहल सराहनीय है। श्री शुक्ल ने कहा कि गोवर्धनम फाउंडेशन द्वारा शहर के कई क्षेत्रों में नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर उत्तम अग्रवाल, अविराज, कमलेश सचदेवा, राजगोपाल चारी मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, शिवम ताम्रकार, लाइफ खान, सुभाष गुप्ता, विनोद विश्वकर्मा, मनीष निरंकारी उपस्थित थे।
Facebook Comments Box