उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने क्रिकेट एकेडमी एंड टर्फ का किया उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने क्रिकेट एकेडमी एंड टर्फ' का किया उद्घाटन : युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के

लिए किया प्रेरित

​​ रीवा 20 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज ग्राम बेलहा पहुंचकर 'श्रीराम क्रिकेट
एकेडमी एंड टर्फ' का औपचारिक उद्घाटन किया। इस आधुनिक खेल सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं और
उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच मिलेगा।
​

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने न सिर्फ एकेडमी का फीता काटा, बल्कि मैदान पर बल्ला थामकर खुद
क्रिकेट में हाथ भी आजमाए। उनके इस खेल प्रेम और उत्साह को देखकर वहां मौजूद युवाओं और खेल प्रेमियों में
भारी जोश देखने को मिला।
​
इस अवसर पर संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि "खेलकूद हमारे जीवन का अहम हिस्सा
है, जो शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन सिखाता है। आज के समय में विंध्य क्षेत्र के युवाओं
में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता है। इस
प्रकार की अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी और टर्फ के खुलने से रीवा और आसपास के ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं आगे
आएंगी और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।" उन्होंने युवाओं को खेल को अपने जीवन का
हिस्सा बनाने और पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उद्घाटन समारोह में विंध्य विकास प्राधिकरण के
अध्यक्ष श्री पंचूलाल प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
​श्री मुनिराज पटेल ​तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी युवा
उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया और क्षेत्र में खेल अधोसंरचना के विकास के
लिए उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *