मतदाता जागरूकता अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जारी

मतदाता जागरूकता अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जारी

रीवा 30 मार्च 2024. लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किये जाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। रंग पंचमी के अवसर पर जनपद पंचायत मऊगंज के सभागार में स्थानीय कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत भजन एवं लोकगीत का प्रस्तुतीकरण किया गया। ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा महिलाओं को अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया गया। इसी तरह परियोजना सिरमौर एक अन्तर्गत डेली, सिरमौर ग्रामीण, मझगावं में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शासकीय महाविद्यालय रायपुर कर्चुलियान की छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिये जागरूक किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *