उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजयादशमी पर कुलदेवी और भगवान विश्वेश्वरनाथ के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजयादशमी पर कुलदेवी और भगवान विश्वेश्वरनाथ के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के
लिए मांगी सुख-समृद्धि
रीवा 20 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विजयादशमी के पावन पर्व पर अपने गृह ग्राम
ढेरा पहुंचकर आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने ग्राम स्थित घरौआ कुलदेवी माता मंदिर एवं
भगवान श्री विश्वेश्वरनाथ जी के मंदिर में विशेष दर्शन-पूजन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने माता रानी और देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में
सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा लोककल्याण की मंगल कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान मऊगंज भाजपा
जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र मिश्रा भी उनके साथ उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में दर्शन के बाद उप मुख्यमंत्री ने स्थानीय
लोगों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर उन्हें विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।