धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 15 से 30 जून तक

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 15 से 30 जून तक

मऊगंज 12 जून 2025. मऊगंज जिले में 15 से 30 जून तक धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने बताया कि अभियान के तहत जनजाति बहुल ग्रामों में शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य रक्षा, शिक्षा एवं स्वच्छ पेयजल के उपयोग के संबंध में जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान मौके पर ही आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना तथा जनधन योजना के आवेदन प्राप्त करके हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल एनीमिया एवं अन्य रोगों के नि:शुल्क जाँच की भी व्यवस्था की जाएगी। अभियान के तहत शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, कृषि विभाग तथा राजस्व विभाग सहित सभी विभागों में समन्वय से हर पात्र हितग्राही को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, एसडीएम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को शिविरों का स्थान निर्धारित करके समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि सभी संबंधित अधिकारी शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में हर पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *