कमिश्नर ने विभिन्न प्रकरणों में की जनसुनवाई

कमिश्नर ने विभिन्न प्रकरणों में की जनसुनवाई

रीवा 25 फरवरी 2025. कमिश्नर कार्यालय सभागार में कमिश्नर बीएस जामोद ने आमजनता से प्राप्त विभिन्न आवेदन पत्रों में सुनवाई की। कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण करें। जनता स्कूल जवा के सेवानिवृत्त शिक्षक की सीपीएफ की राशि भुगतान के आवेदन में सुनवाई करते हुए कमिश्नर ने संयुक्त संचालक शिक्षा को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। कमिश्नर ने सीधी जिले के कोतरकला में रेलवे परियोजना के लिए श्री संतोष गुप्ता की जमीन के अधिग्रहण प्रकरण के संबंध में एसडीएम गोपद बनास को मोबाइल फोन के माध्यम से निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कमिश्नर ने आशा कुशवाहा के जमीन पर अवैध कब्जे एवं प्रद्युम्न शुक्ला के आवेदन के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। जन सुनवाई में संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी तथा सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box