उप मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान में किया व्यंकट भवन का भ्रमण

उप मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान में किया व्यंकट भवन का भ्रमण

रीवा 21 सितम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रारंभ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रीवा के ऐतिहासिक व्यंकट
भवन का भ्रमण किया। उप मुख्यमंत्री ने व्यंकट भवन में पुरातत्व विभाग द्वारा किए जा रहे सौन्दर्यीकरण का अवलोकन
किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री
नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुसार
हमारी प्राचीन विरासतों को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। व्यंकट भवन रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य क्षेत्र की
ऐतिहासिक और गौरवमयी विरासत है। इसमें बघेली स्थापत्य कला की झलक के साथ-साथ आधुनिक स्थाप‍त्य की भी
झलक है। इसके संरक्षण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री
व्यंकटेश पाण्डेय एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *