बायपास रोड के पुल का सुधार कार्य तेजी से जारी

बायपास रोड के पुल का सुधार कार्य तेजी से जारी बायपास रोड में 10 मई तक शुरू हो जाएगा वाहनों का आना-जाना रीवा 30 अप्रैल 2026. रीवा बायपास रोड के विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इसमें बीहर नदी पर पूर्व से निर्मित पुल के सुधार के साथ-साथ नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। जिसके कारण पुल से वाहनों का आवागमन बंद है। इस संबंध में महाप्रबंधक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम अंशुल करोड़िया ने बताया कि पुल के सुधार का कार्य तेजी से जारी है। इसमें वर्तमान में ग्राइंडिंग, स्टेजिंग, जैक एवं ड्रिलिंग का कार्य किया जा चुका है। पुल को जंग रोधक बनाने, एपाक्सी ग्राउटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। पुल में माइक्रो कंक्रीटिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पुल के सुधार का कार्य 10 मई तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुल वाहनों के आवागमन के लिए उपलब्ध होगा। पुल के सुधार कार्य के लिए विशेषज्ञों की टीम तथा इंजीनियर लगातार प्रयास कर रहे हैं।