उप मुख्यमंत्री ने 2.63 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विद्युत उपकेन्द्र का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने 2.63 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विद्युत उपकेन्द्र का किया लोकार्पण
रीवा विकास के मामले में प्रदेश में अव्वल रहेगा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रीवा 29 मई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा। विकास के मामले में यह प्रदेश में अव्वल रहेगा। यहाँ तेजी से विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं। मीठे पानी की सुनिश्चितता के साथ ही बिजली की सुविधा व सड़कों के चौड़ीकरण के कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने 2.63 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने विभाग द्वारा निर्धारित समय से पूर्व विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना किए जाने की प्रशंसा की।

पीटीएस चौराहे में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि रीवा को प्रदेश के महानगरों में स्थान मिले और लोग यहाँ के विकास को उदाहरण के तौर पर देखें। रीवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा। देश व प्रदेश में विकास के लिए जो धनराशि जारी होती है उसमें रीवा की भी हिस्सेदारी हो इस बात की चिंता हमेशा रहती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश व प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। हमारा रीवा भी पीछे नहीं रहेगा। अधोसंरचना विकास के साथ ही जनकल्याण के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। श्री शुक्ल ने विद्युत उपकेन्द्र का फीता काटकर एवं शिलापट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम को अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। अधीक्षण यंत्री बृजेश कुमार शुक्ला ने तकनीकी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी वीरेन्द्र गुप्ता, दीनानाथ वर्मा, राजगोपाल मिश्रचारी, राजेश पाण्डेय, प्रदीप गौतम सुमन, मुख्य अभियंता आईके त्रिपाठी सहित विद्युत मण्डल के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *