रीवा मे उप मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण करके लेंगे परेड की सलामी
उप मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण करके लेंगे परेड की सलामी
उप मुख्यमंत्री होंगे स्वतंत्रता समारोह के मुख्य अतिथि
रीवा 12 अगस्त 2026. रीवा जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय भव्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे तथा प्लाटून कमाण्डर से परिचय प्राप्त करेंगे। समारोह में इसके बाद हर्षफायर एवं मार्चपास्ट होगा। इसके बाद समारोह में मुख्यमंत्री जी के स्वतंत्रता दिवस संदेश का भोपाल से सुबह सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि शुभकामना संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे।