जिले में निःशुल्क शव वाहन सेवा का प्रभावी संचालन, जरूरतमंदों को मिल रही सहायता

जिले में निःशुल्क शव वाहन सेवा का प्रभावी संचालन, जरूरतमंदों को मिल रही सहायता
शव वाहन के लिए टोल फ्री नंबर 155334 पर करें संपर्क

रीवा 02 जून 2026. जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क शव वाहन सेवा निरंतर बेहतर ढंग से संचालित की जा रही है। इस सेवा के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में त्वरित एवं सम्मानजनक सहायता प्रदान की जा रही है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह सेवा अस्पताल से मृतक के गृह ग्राम तक सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक परिवहन सुनिश्चित कर रही है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है। शव वाहन सेवा स्वास्थ्य विभाग की एक संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी पहल है। हमारा प्रयास है कि हर जरूरतमंद परिवार को समय पर वाहन उपलब्ध हो और किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सेवा की गुणवत्ता एवं त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करें।

नोडल अधिकारी 108 और शव वाहन सेवा ऋषिराज गौतम ने बताया कि जिले में शव वाहन की मॉनिटरिंग सतत रूप से की जा रही है। कॉल प्राप्त होते ही प्राथमिकता के आधार पर वाहन उपलब्ध कराया जाता है। आमजन से अपील है कि निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों निःशुल्क कॉल सेन्टर नंबर 155334 तथा 9644453956, 7880094831 पर ही संपर्क करें, ताकि सेवा का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सके। शव वाहन सेवा का उपयोग केवल जिले के अंदर स्वास्थ्य संस्था से मृतक के गृह ग्राम तक परिवहन के लिए किया जाएगा। जिले के बाहर शव परिवहन के लिए एंबुलेंस/वाहन की अनुमति नहीं है। आमजन से अपील की गई है कि सेवा का उपयोग केवल वास्तविक आवश्यकता होने पर ही करें किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या दुरुपयोग से बचें और निर्धारित संपर्क नंबरों पर ही कॉल करें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *