नगरीय प्रशासन संभाग के कार्यपालन यंत्री ने किया बैकुंठपुर एवं सिरमौर का निरीक्षण

नगरीय प्रशासन संभाग के कार्यपालन यंत्री ने किया बैकुंठपुर एवं सिरमौर का निरीक्षण रीवा 25 अप्रैल 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, रीवा संभाग के कार्यपालन यंत्री हरिशंकर मिश्रा ने रीवा जिले की नगर परिषद बैकुंठपुर एवं नगर परिषद सिरमौर का विस्तृत भ्रमण कर स्वच्छता और विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कार्यपालन यंत्री ने दोनों नगर परिषदों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वच्छता मानकों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और शहर को रैंकिंग में ऊपर लाने के लिए जमीनी स्तर पर ठोस प्रयास किए जाएं। भ्रमण के दौरान श्री मिश्रा ने पेयजल व्यवस्था की गंभीरता से जांच की। जल प्रदाय योजना के तहत विभिन्न स्थलों से पानी के नमूने लिए गए और उनकी शुद्धता का परीक्षण किया गया। जल स्रोतों के संरक्षण हेतु वाटर बॉडी की सफाई, रैन वाटर हार्वेस्टिंग और पर्यावरण सुधार के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया। आगामी मानसून को देखते हुए पौधारोपण हेतु खोदे गए गड्ढों और उनकी फेंसिंग का निरीक्षण कर कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान नगर परिषद की मुख्य नगरपालिका अधिकारी निधि सिंह, उपयंत्री पीयूष सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, कमल मिश्रा सहित अन्य विभागीय कर्मचारी व स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *