उप मुख्यमंत्री ने मनकामेश्वर मंदिर में की पूजा

उप मुख्यमंत्री ने मनकामेश्वर मंदिर में की पूजा

रीवा 28 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा शहर के मनकामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर
सभी के कल्याण की कामना की। साथ ही मंदिर में जनभागीदारी से कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन
किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्राचीन मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र
पूरा कराएं। इसके परिसर विस्तार से भक्तों को दर्शन और पूजा-अर्चना में सहूलियत मिलेगी। निरीक्षण के समय
निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *