आज 1831 किसानों को बांटी गयी 277.8 मीट्रिक टन यूरिया खाद

आज 1831 किसानों को बांटी गयी 277.8 मीट्रिक टन यूरिया खाद
निजी उर्वरक विक्रेताओं को उपलब्ध कराई गई 499.5 मीट्रिक टन यूरिया खाद

रीवा 13 सितम्बर 2025. जिले के डबल लॉक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों से किसानों को खाद दी जा रही है। वितरण केन्द्रों में किसानों को ऋण पुस्तिका के आधार पर टोकन दिया जाता है। टोकन में दर्ज दिनांक को किसान निर्धारित मात्रा में खाद संबंधित केन्द्रों से प्राप्त कर रहे हैं। आज 13 सितंबर को 1831 किसानों को 277.8 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया। डबल लॉक केन्द्र चाकघाट में 220 किसानों को 31.5 मीट्रिक टन, डबल लॉक केन्द्र चोरहटा में 1140 किसानों को 186 मीट्रिक टन तथा उमरी में 471 किसानों को 60 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया। अभी गुढ़ में 82 मीट्रिक टन, जवा में 85 मीट्रिक टन तथा उमरी में 24.15 मीट्रिक टन खाद शेष है। इसके साथ ही जिले को प्राप्त खाद में से निजी उर्वरक विक्रेताओं को विक्रय के लिए 499.5 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध कराई गई है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *