उप मुख्यमंत्री तथा विधायक गुढ़ ने मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

उप मुख्यमंत्री तथा विधायक गुढ़ ने मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

रीवा 18 जनवरी 2026. गुढ़ के समीप स्थित भैरवनाथ मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इसी माह मंदिर का विधिवत लोकार्पण करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल तथा विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने हेलीपैड, मुख्य कार्यक्रम स्थल तथा मंदिर का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे। वाहनों की पार्किंग, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था तथा कार्यक्रम से जुड़े अन्य प्रबंधों पर विशेष ध्यान दें। मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों में किसी तरह की कोरकसर बाकी न रखें। मंदिर से जुड़े निर्माण कार्य 25 जनवरी तक हर हाल में पूरे कराएं। भैरवनाथ मंदिर धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके विकास से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विधायक गुढ़ ने मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम सुधाकर सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नितिन पटेल, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह, श्री विवेक दुबे, श्री केके गर्ग, स्थानीय जन प्रतिनिधिगण तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *