उप मुख्यमंत्री के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री

उप मुख्यमंत्री के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री

रीवा 17 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के रीवा स्थित अमहिया निवास पहुंचकर पंचायत तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सौजन्य भेंट की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने रीवा के विकास सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, जिला अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *