कलेक्टर ने माघ मेला के दौरान किये जाने वाले पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने माघ मेला के दौरान किये जाने वाले पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण
मऊगंज 03 जनवरी 2026. प्रयागराज में प्रारंभ हुए माघ मेला के दौरान मऊगंज जिले में वाहनों की पार्किंग के लिए विभिन्न स्थान निर्धारित किये गये हैं। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने हनुमना में बनाये गये पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल में वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था हेतु पर्याप्त कर्मचारियों की ड¬ूटी लगायें तथा सीमावर्ती राज्य से समन्वय करते हुए सुविधाजनक ढंग से वाहनों को आने जाने की सतत निगरानी रखें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिये।
Facebook Comments Box