रीवा जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के पदों हेतु 5 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

रीवा 23 अगस्त 2020. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इस संबंध में महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 10 पदों आंगनवाड़ी सहायिका के 26 पदों तथा मिनी आंगनवाड़ी में रिक्त एक पद के लिए भर्ती की जा रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिला आवेदक अपने पूर्णत: भरे आवेदन पत्र आवश्यक सहपत्रों सहित जिले की बाल विकास परियोजना कार्यालय में 5 सितंबर को शाम 5 बजे तक जमा कर अभिस्वीकृति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए केवल पात्र महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। इस संबंध में पूरा विवरण जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय, परियोजना कार्यालय तथा संबंधित नगरीय निकाय अथवा ग्राम पंचायत में प्राप्त किया जा सकता है। रिक्त पदों की जानकारी परियोजना कार्यालयों के सूचना पटल पर प्रकाशित कर दी गयी है।

Facebook Comments Box