उद्योग मंत्री द्वारा चिकित्सा क्षेत्र की दो इकाइयों का शुभारम्भ

rewa11092016b4

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अन्तर्गत बोदाबाग में एक करोड़ रूपये की लागत से एसआरएल डायग्नोस्टिक सेंटर और पीटीएस चौराहे के समीप पच्चीस लाख रूपये की लागत से स्थापित एडवांस फिजियोथेरेपी सेंटर का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रीवा को अब किसी चीज पर मोहताज होने की आवश्यकता नहीं है। श्री शुक्ल ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र की इन इकाइयों के स्थापित हो जाने से लोगों को अब महानगर जाने जरूरत नहीं होगी। आम आदमी  इन अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उद्योग मंत्री ने इन इकाइयों की स्थापना के लिये सम्बन्धित जनों को बधाई व शुभकामनायें दी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *