उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की

रीवा 05 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने न्यू सर्किट हाउस राजनिवास में आयोजित बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने हिनौती गौधाम में 25 हजार गौवंश के संरक्षण के लिये शेड निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि शेड निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो तथा समय सीमा में पूरा हो। उन्होंने बाउण्ड्रीबाल निर्माण सहित शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
रीवा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्य में सभी औपचारिकताओं की पूर्ति सुनिश्चित कराकर कार्य को गति देने के निर्देश उप मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये। बैठक में अजगरहा से इटहा, नीम चौराहा से मनकहरी तथा गड्डी रोड के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान अद्यतन स्थिति की उप मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। उन्होंने सभी तालाब के रखरखाव तथा उसके उन्नयन एवं चिरहुला मंदिर मार्ग विकास व परिसर विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल, एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box