रीवा शहर में निराश्रितों के लिए संचालित हैं दो आश्रय स्थल

रीवा शहर में निराश्रितों के लिए संचालित हैं दो आश्रय स्थल
नगर निगम की टीम ने 15 जरूरतमंदों को आश्रय स्थल में किया सुरक्षित

रीवा 21 नवम्बर 2025. नगर निगम रीवा द्वारा शहर में बेघरों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए दो आश्रय स्थल नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। अस्पताल चौराहा के समीप संचालित इन आश्रय स्थलों में रात में ठहरने, गर्म कपड़ों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, निगम की मोबाइल वैन टीम लगातार रात्रि भ्रमण कर बेघरों को आश्रय स्थलों तक पहुँचाने का कार्य कर रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति खुले में रात न बिताए। नगर निगम द्वारा इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी 14 नवम्बर से तैनात कर दिए हैं। नगर निगम की टीम ने 15 बेघर व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से आश्रय स्थलों तक पहुँचाया है। सोशल मीडिया में 21 नवम्बर को एक व्यक्ति के कथित रूप से ठंड में मौत से जुड़ा समाचार दिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

नगर निगम रीवा नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी बेघर या जरूरतमंद व्यक्ति को खुले में सोते हुए देखें तो अटल आश्रय स्थल प्रभारी रजनीश सेन 7089122133 तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रय स्थल प्रभारी संदीप द्विवेदी 8878833701 तुरंत सूचना दें जिससे जरूरतमंद को समुचित आश्रय दिया जा सके। बढ़ती ठंड के मद्देनज़र नगर निगम रीवा की टीम लगातार रात्रिकालीन भ्रमण कर रही है, ताकि शहर में खुले आसमान के नीचे सो रहे बेघर और जरूरतमंद व्यक्तियों को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुँचाया जा सके। विगत रात, निगम की मोबाइल वैन टीम ने पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, सिरमौर चौक, सामान चौक, फ्लावर परिसर सहित शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *