रीवा-इंदौर एयर सेवा के टिकट बुकिंग आम जनों के लिए प्रारंभ, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दी बधाई

रीवा-इंदौर एयर सेवा के टिकट बुकिंग आम जनों के लिए प्रारंभ
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दी बधाई

रीवा 20 नवम्बर 2025. इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रीवा-इंदौर 72 सीटर विमान सेवा के टिकटों की बुकिंग आम जनों के लिए जारी कर दी गई है। इस नई एयर सेवा के प्रारंभ होने से विंध्य अंचल से मध्यप्रदेश की वित्तीय राजधानी इंदौर एवं महाकाल नगरी उज्जैन तक की हवाई यात्रा अब और अधिक सुगम होगी। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर हवाई अड्डे के माध्यम से मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरू, हैदराबाद सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों तक व्यापक एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध होने से व्यापार, पर्यटन, स्वास्थ्य तथा शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। दिसंबर माह में आरंभ होने वाली यह सेवा क्षेत्रीय आवागमन को सुदृढ़ करते हुए विंध्य क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। हवाई कनेक्टिविटी में इस विस्तार से स्थानीय उद्योगों, व्यापारिक गतिविधियों, रोजगार तथा पर्यटन संभावनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *