उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पूर्व मंत्री श्री बिसाहुलाल सिंह के पुत्र के निधन पर व्यक्त किया शोक

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पूर्व मंत्री श्री बिसाहुलाल सिंह के पुत्र के निधन पर व्यक्त किया शोक

रीवा 19 अक्टूबर 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज अनूपपुर जिले के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत परासी में पूर्व मंत्री एवं विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह के पुत्र श्री अमृतलाल सिंह के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। इस अवसर पर विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता, श्री राम दास पूरी, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ श्री हीरा सिंह श्याम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण मौजूद रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *