नवकार महामंत्र विश्व में सद्भाव और शांति की स्थापना का प्रभावी सूत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

नवकार महामंत्र विश्व में सद्भाव और शांति की स्थापना का प्रभावी सूत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
विश्व नवकार महामन्त्र दिवस पर रवीन्द्र भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

रीवा 09 अप्रैल 2025.उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का सबसे पावन एवं शक्तिशाली मंत्र है, जो विनम्रता, अहिंसा, भाईचारे और आत्मशुद्धि का संदेश देता है। यह मंत्र न केवल मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन का माध्यम है, बल्कि विश्व में सद्भाव और शांति की स्थापना का प्रभावी सूत्र भी है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विश्व नवकार महामन्त्र दिवस पर रवीन्द्र भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुनिश्री आचार्य प्रमाण सागर जी महाराज एवं अन्य आचार्य गण से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *