देवराज नगर के राजाधिराज मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा शुरू – उप मुख्यमंत्री

देवराज नगर के राजाधिराज मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा शुरू – उप मुख्यमंत्री

रीवा 08 सितम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल बाणसागर स्थित सिरसी टापू से मार्कण्डेय होकर लौटते समय देवराजनगर पहुंचे। स्थानीय प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि बाणसागर डूब क्षेत्र में आने के फलस्वरूप राजाधिराज मंदिर का मुआवजा मिला था। जिससे देवराजनगर में मंदिर का पुनर्निमाण शुरू किया गया। तकनीकी अड़चनों से मंदिर का पुनर्निमाण लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राजाधिराज मंदिर का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। संबंधित अधिकारी मंदिर के निर्माण की सभी बाधाएं दूर करके निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराएं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने देवराज नगर के के समीप प्रसिद्ध गिद्धकूट पर्वत के संबंध में कहा कि गिद्धकूट पर्वत बहुत पवित्र पर्वत है। इसमें बड़ी संख्या में गिद्धों का निवास है। इनके सरंक्षण और संवर्धन के लिए समुचित प्रयास किए जाएंगे। मौके पर उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नवीन गिद्ध गणना में यहां 230 गिद्ध पाए गए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सतना श्री रामखेलावन कोल, वन समिति के सभापति हरीशकांत त्रिपाठी, आशुतोष गुप्ता, सरपंच प्रिंस सिंह भी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *