उप मुख्यमंत्री ने माँ कालिका की पूजा-अर्चना की

उप मुख्यमंत्री ने माँ कालिका की पूजा-अर्चना की
रीवा 02 अक्टूबर 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गत रात्रि शारदेय नवरात्रि के महानवमी के अवसर पर माँ कालिका मंदिर रानी तालाब में माता की पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्रि की यह साधना शक्ति, भक्ति और साधक की आस्था का उत्सव है जो हमें सकारात्मक ऊर्जा और धर्म आचरण की प्रेरणा देता है। उन्होंने माँ कालिका से प्रदेश के सुख-शांति व प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की।
Facebook Comments Box