रेलवे परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की कार्यवाही समय पर करें – मुख्य सचिव

रेलवे परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की कार्यवाही समय पर करें – मुख्य सचिव
रीवा 24 सितंबर 2026. मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से
प्रदेश की रेल परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि कलेक्टर रेलवे
परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन की कार्यवाही निर्धाधित समय सीमा में पूरी करें। सड़क और रेल विकास के प्रमुख
साधन हैं। रेलवे की सुविधा बढ़ने से जिले में औद्योगिक विकास के अवसर बढ़ेंगे साथ ही बड़ी संख्या में रोजगार
के अवसर मिलेंगे। रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर भू-अर्जन की कार्यवाही समय सीमा में पूरी करें।
निर्माण कार्यों के लिए निर्माण एजेंसिंयों को तत्काल भूमि उपलब्ध कराएं। रेल परियोजना के कार्यों की भी कम से
कम एक माह में समीक्षा अवश्य करें। रेलवे के निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर कराएं। अमृत योजना से
निर्माणाधीन रेलवे स्टेशनों के कार्यों की भी मानीटरिंग करें।

बैठक में कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रेलवे
परियोजना के लिए ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन में रीवा से सीधी जिले की सीमा तक निर्माण कार्य पूरा हो
गया है। डभौरा खण्ड में 10 गांवों में रेलवे लाइन के विस्तार के लिए भू-अर्जन किया जा रहा है। समस्त कार्यवाही
15 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसमें एक वन भूमि से जुड़ा प्रकरण अनुमति के लिए पोर्टल पर दर्ज कर
दिया गया है। बैठक में मुख्य सचिव ने कटनी-बीना रेलवे लाइन, अनूपपुर-कटनी रेलवे लाइन, सिंगरौली से व्यौहारी
रेलवे लाइन के दोहरीकरण, सतना से प्रयागराज रेलवे लाइन, इटाहरसी-नागपुर रेलवे लाइन तथा सीधी से सिंगरौली
रेलवे लाइन निर्माण की समीक्षा की। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में डीएफओ लोकेश निरापुरे, एसडीएम हुजूर जितेन्द्र
तिवारी, संयुक्त कलेक्टर सुधीर बेक, एसडीएम जवा माइकल तिर्की उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *