सेवा पखवाड़े में रेडक्रास के शिविर में 111 की हुई जांच

सेवा पखवाड़े में रेडक्रास के शिविर में 111 की हुई जांच
रीवा 30 सितम्बर 2025. सेवा पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में भारतीय रेडक्रास समिति रीवा द्वारा शहर के 3 आंगनवाड़ी केन्द्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में जिला रेडक्रास समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में 111 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गयी। डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. आदित्य तिवारी, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. अभिषेक श्रोत्रिय तथा डॉ. आशय द्विवेदी ने शिविर में आये व्यक्तियों के ब्लड प्रेशर, डायबिटीज तथा अन्य रोगों की जांच की। जांच के अनुसार रोगियों को नि:शुल्क दवायें भी प्रदान की। शिविर में श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती श्वयेता गुप्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आरती मिश्रा तथा सहायिका कल्पना सिंह ने सराहनीय योगदान दिया।