मुख्यमंत्री मऊगंज जिले के देवतालाब में 241 करोड़ के निर्माण कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री कल आएंगे मऊगंज जिले के देवतालाब
मुख्यमंत्री देवतालाब में 241 करोड़ के निर्माण कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

रीवा 06 सितम्बर 2025. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 सितम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर मऊगंज जिले के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के देवतालाब आ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10.25 बजे भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.20 बजे रीवा एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 11.35 बजे बहुती पहुंचेंगे। बहुती में मुख्यमंत्री जी का परंपरागत शैला नृत्य से स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहुती जलप्रपात का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे बहुती से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 12.25 बजे देवतालाब पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले देवतालाब शिव मंदिर में पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री देवतालाब स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में देवतालाब विधानसभा क्षेत्र और मऊगंज जिले में 241.33 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री समारोह के समापन के बाद दोपहर 2.25 बजे देवतालाब से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रीवा एयरपोर्ट से दोपहर 2.50 बजे वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर बाद 3.40 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री देवतालाब में कल विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री डॉ यादव का देवतालाब प्रथम आगमन आज

रीवा 06 सितम्बर 2025. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 सितम्बर को मऊगंज जिले के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.35 बजे बहुती जलप्रपात के समीप बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का परंपरागत लोकगीत और नृत्यों से स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री बहुती जलप्रपात का अवलोकन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.25 बजे देवतालाब पहुंचकर शिवमंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवतालाब स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कन्या पूजन करके देवी स्वरूपा बेटियों का सम्मान करेंगे। समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम स्वागत उद्बोधन देंगे। इसके बाद सभा को सांसद श्री जनार्दन मिश्र संबोधित करेंगे। इसके बाद समारोह में मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पशुपालन एवं डेयरी विकास का उद्बोधन होगा। इसके बाद उपस्थितजनों को उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री देवतालाब स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में 241.33 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें नवगठित मऊगंज जिले के संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास शामिल है। इसके बाद मुख्यमंत्री जी विशाल जन समुदाय को संबोधित करेंगे तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री जी हेलीकाप्टर से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *