विधानसभा अध्यक्ष ने तिवनी पहुंचकर स्व. विवेक तिवारी (बावला) को श्रृद्धांजलि दी

रीवा एक अप्रैल 2021. विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने स्व. विवेक तिवारी (बावला) के गृह ग्राम तिवनी पहुंचकर श्रृद्धांजलि दी। श्री गौतम ने स्व. तिवारी के चित्र के सामने श्रृद्धासुमन अर्पित किये। विधानसभा अध्यक्ष ने शोककुल परिवार के सदस्य सिद्धार्थ तिवारी, वरूण तिवारी सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर संकट की इस घड़ी में ढ़ाढस बंधाया तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि इस असीम दुख को सहने की परिजनों को शक्ति प्रदान करें। इस दौरान विधायक त्योंथर श्यामलाल द्विवेदी, विधायक मनगवां श्री पंचूलाल प्रजापति, श्री राम सिंह सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *