श्रम का मान ,श्रमिक को सम्मान ही देश को प्रगतिपथ पर ले जायेगा – उद्दोग मंत्री

वाणिज्य, उद्योग, रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज सिंगरौली में कर्मकार मण्डल के तहत 60 श्रमिकों को साइकिल वितरण किया। श्री शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देकर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हैं। इसका लाभ श्रमिकों को दिलाने के लिये जरूरी है कि शत-प्रतिशत श्रमिकों का पंजीयन कराया जाये।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *