शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल को दिनचर्या में शामिल करें – उप मुख्यमंत्री

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल को दिनचर्या में शामिल करें – उप मुख्यमंत्री
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

रीवा 30 अगस्त 2025. मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सांसद खेल महोत्सव में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल को दिनचर्या में शामिल करें तथा कोई न कोई खेल अवश्य खेलें।
स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में गत दिवस सांसद खेल महोत्सव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचन्द्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। अत: शरीर को स्फूर्तिवान व स्वस्थ रखने में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में खेल सुविधाओं के लिए सभी प्रयास किए गए हैं। स्पोर्ट्स काम्पलेक्स इसी का उदाहरण है जहाँ विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन होता रहता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपेक्षा की कि वह अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करें। खेल सुविधाओं में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
खेल महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस पर फिट इंडिया की शपथ ली गई। स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में 400 मीटर रिले रेस का आयोजन हुआ। रिले रेस सहित अन्य खेलों में विजेता प्रतिभागियों को उप मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, सतीश सिंह, संभागीय खेल अधिकारी जेपी धौलपुरी, असद खान, मोहनलाल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *