अन्न उत्सव 16 एवं 17 मार्च को होगा आयोजित उचित मूल्य की दुकानों में पात्र परिवारों को किया जायेगा खाद्यान्न का वितरण

रीवा 14 मार्च 2023. कलेक्टर मनोज पुष्प ने निर्देश दिये हैं कि पात्र परिवारों को उचिम मूल्य की दुकान से माह मार्च का खाद्यान्न का वितरण 16 एवं 17 मार्च को अन्न उत्सव आयोजित कर किया जाय।
जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि जिले में अन्न उत्सव का आयोजन कर पात्र परिवारों को खाद्यान्न का वितरण 9 से 11 मार्च तक किया जाता है। अन्न उत्सव की उक्त अवधि में होली एवं रंग पंचमी का त्यौहार होने के कारण पात्र परिवार खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए उचित मूल्य दुकान पर उपस्थित नहीं हो पाये थे। इस कारण से शासन द्वारा 16 एवं 17 मार्च को अन्न उत्सव आयोजित करने के निर्देश दिये गये है। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने नगर पालिक निगम के आयुक्त, एसडीएम मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिक अधिकारी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को अन्न उत्सव के दौरान पात्र परिवारों को खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *