सेवानिवृत्त जनसंपर्क अधिकारी श्री मिश्रा अब हमारे बीच नहीं रहे

सेवानिवृत्त जनसंपर्क अधिकारी श्री मिश्रा अब हमारे बीच नहीं रहे
आयुक्त जनसंपर्क ने दिवंगत श्री मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

रीवा 12 मई 2025. सेवानिवृत जनसंपर्क अधिकारी श्री अरूण मिश्रा का 12 मई को सुबह 3 बजे हार्ट अटैक से दुखद निधन हो गया। श्री मिश्रा गत 10 वर्षों से लीवर सिरोसिस बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें 3 मई को बीमार होने पर प्रार्थना हास्पिटल में भर्ती कराया गया। एक सप्ताह के उपचार के बाद श्री मिश्रा लगभग पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गये। आचनक 10 मई को श्री मिश्रा को सीवियर हार्ट अटैक हुआ। उन्हें सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रीवा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। दो दिनों तक उपचार के बाद 12 मई को श्री मिश्रा ने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार रीवा में किया गया। श्री मिश्रा सेवानिवृत्त के बाद रीवा में ही निवास कर रहे थे। श्री मिश्रा के निधन पर जनसंपर्क आयुक्त श्री सुदामखाड़े ने गहन शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्री मिश्रा मूल रूप से सतना के निवासी थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से शासकीय सेवा शुरू की। श्री मिश्रा 1992 में जनसंपर्क विभाग में सहायक सूचना अधिकारी के पद पर भर्ती हुये। श्री मिश्रा ने मंडला, डिडौरी, उमरिया, सीधी, सिंगरौली तथा रीवा जिले में विभाग में सेवाएं दी। श्री मिश्रा 31 अक्टूबर 2023 को सेवानिवृत्त हुये। श्री मिश्रा की लीवर सिरोसिस बीमारी का उपचार आईएलबीएस नई दिल्ली से चल रहा था। श्री मिश्रा के दुखद निधन पर संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में शोक सभा करके दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना की गयी। प्रभारी सहायक संचालक उमेश तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवप्रसन्न शुक्ला, जनसंपर्क अधिकारी सतना राजेश सिंह, फोटोग्राफर श्रवण श्रीवास्तव ने श्री मिश्रा के निवास स्थल जाकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जनसंपर्क संघ के पदाधिकारियों तथा प्रदेश भर के जनसंपर्क अधिकारियों ने भी श्री मिश्रा के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *