जबलपुर के पत्रकारों ने मुकुंदपुर का भ्रमण किया

rewa-12-8-2016b.-jpg

पत्रकारों ने विश्व की पहली व्हाइट टाइगर सफारी की सराहना की

जबलपुर जिले के पत्रकारों ने मुकुंदपुर में स्थापित की गई विश्व की पहली व्हाइट टाइगर सफारी की सराहना की। पत्रकारों ने मुकुंदपुर का भ्रमण किया और सफेद बाघ के साथ-साथ अन्य वन्य प्राणियों को नजदीक से देखा। यहां पर सफेद बाघ के साथ-साथ रायल बंगाल टाइगर, पेन्थर, चिंकारा, चौसिंघा, भालू, ब्लैक बक जैसे वन्य प्राणियों को सुरक्षित रूप से देखने के प्रबंध किये गये हैं। पत्रकारों ने व्हाइट टाइगर सफारी स्थापना के लिये किये गये प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने विंध्य के गौरव व्हाइट टाइगर की विंध्य में पुनः वापसी को अद्वितीय बताया। पत्रकारों का कहना था कि सफेद बाघ को देखने का एक अलग ही रोमांच और अनुभव रहा। उल्लेखनीय है कि मुकुंदपुर स्थित व्हाइट टाइगर की ख्याति दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। यह सफारी लगभग सौ हेक्टेयर में फैला हुआ है।
जबलपुर से आये पत्रकारों को संयुक्त संचालक जनसंपर्क अतुल खरे और मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के अधिकारी डी एस बघेल द्वारा भ्रमण कराया गया।

Facebook Comments Box