राष्ट्रीय युवा दिवस पर रीवा मे आयोजित किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कलेक्टर सहित अधिकारियों व बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार

रीवा 12 जनवरी 2019. स्वामी विवेकानंद की जयंती जिले भर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय मार्तण्ड क्रमांक एक उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल, अधिकारियों, शिक्षकों तथाहजारों शालेय छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ।
समारोह का शुभारंभ वन्दे मातरम का गायन कर किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मध्यप्रदेश गान गाया। इसके बाद रेडियो के माध्यम से स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में 1893 में दिये भाषण का संदेश प्रसारित किया गया। रेडियो से प्रसारित संदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आह्वान किया कि स्वस्थ शरीर के लिये सभी लोग सूर्य नमस्कार व प्राणायाम करें। बच्चे इसे अपनी दैनिक क्रिया में शामिल करें। जिले भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। स्वामी विवेकानंद ने वेदांत और योग के भारतीय दर्शन से पश्चिमी जगत को परिचित कराया। स्वामी विवेकानंद 19 वीं शताब्दी के भारतीय आध्यात्मिक गुरू रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के संस्थापक भी थे।
समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर बी.के. पाण्डेय, कमिश्नर नगर निगम आरपी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी त्रिपाठी, सीएमएचओ डॉ. आरएस पाण्डेय, प्राचार्य रामानंद पिड़िहा, विश्वात्मा खरे सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *