राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से अब सरकारी कर्मचारी सरकारी तरीके से जुड़ सकेंगे
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से अब सरकारी कर्मचारी सरकारी तरीके से जुड़ सकेंगे
मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय ने कहा कि संघ सांप्रदायिक संगठन नहीं जिसमें शामिल होने से रोका जाए । यह बात अलग है कि केंद्र सरकार ने इससे पहले ही कुछ दिन पूर्व एक सर्कुलर जारी कर सरकारी कर्मचारियों के संघ से जुड़ने पर रोक हटा दी है। लेकिन मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जो कहा वह महत्वपूर्ण है कि केंद्र सरकार को यह समझने में 50 साल लग गए कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक सांप्रदायिक संगठन नहीं है ।
30 नवंबर 1966 में उस समय की केंद्रीय सरकार ने एक सर्कुलर निकालकर केंद्रीय कर्मचारियों को संघ सहित अन्य विचारधारा वाले संगठनों पर शामिल होने से रोक लगा दिया था ।हाई कोर्ट के जज सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और गजेंद्र सिंह की पीठ ने केंद्रीय कर्मचारी रहे पुरुषोत्तम गुप्ता की याचिका का निराकरण करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध संगठन को गलत तरीके से प्रतिबंधित सूची में डालना कतई उचित नहीं है।
कोर्ट ने यह भी कहा कि केंद्र ने प्रतिबंध तो हाल ही में उठा लिया है उसे इस बात का प्रचार भी अपने सरकारी तंत्र से करना चाहिए कि संघ पर कोई प्रतिबंध नही है क्योंकि संघ ऐसा संगठन है जो सांप्रदायिक नहीं है ।
कांग्रेस से कुछ ऐसी गलतियां हुई है कि अब वह गलतियां उसके गले की फांस बन गई हैं। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि कांग्रेस का जन्म ही विदेशी मन से हुआ है वह कभी भारत के मूल को समझना ही नहीं चाही। पहले भी और आज भी कांग्रेस भारत के मूल को समझने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा सनातन धर्म को नीचा दिखाने का काम किया और हर उस संगठन को भी नीचा दिखाया है जो हिंदू या सनातन की बात करता है ।कांग्रेस ने हमेशा आधुनिकता के नाम पर ऐसी योजनाओं को प्राश्रय दिया जिससे भारत का मूल स्वरूप दूषित होता हो।
भारत के हिंदू धार्मिक स्थल और मान्यताओं का इसने हमेशा मजाक उड़ाया क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू हित की बात करता है सनातन की बात करता है भारत के हिंदू पहचान धार्मिक स्थलों की उन्नति की बात करता है यही बात कांग्रेस को पसंद नहीं रही और उसने उस पर प्रतिबंध लगा दिया। बाद मे संघ से तो प्रतिबंध हटा लेकिन सरकारी कर्मचारियों पर यह प्रतिबंध अब तक जारी रहा। शासकीय शक्ति का दुरुपयोग कांग्रेस ने हमेशा संघ को दबाने के लिए किया लेकिन कहते हैं कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं और आज यह बात सच साबित हो रहा है। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक ही पूरे देश को चला रहा है।
अजय नारायण त्रिपाठी “ अलखू “
26 जुलाई 2024
Facebook Comments