उद्योग मंत्री द्वारा महान लेखिका महाश्वेता देवी के निधन पर शोक व्यक्त

mahashweta devi

उद्योग और रोजगार, वाणिज्य, खनिज साधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महान लेखिका और समाजसेविका महाश्वेता देवी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. महाश्वेता देवी ने कम उम्र में ही लेखन कार्य शुरू कर दिया था। उन्होंने विभिन्न साहित्यिक पत्रिकाओं को लघु कथाओं का योगदान भी दिया। स्व. महाश्वेता देवी ने एक पत्रकार, लेखक, साहित्यकार और आंदोलन धर्मी के रूप में भी अपार ख्याति प्राप्त की। स्व. महाश्वेता देवी का आज 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *