इस वर्ष अब तक खनिज राजस्व से 2300 करोड़ की आय

rajendra shukla

प्रदेश में उपलब्ध खनिज का आधुनिक तकनीकी से संतुलित दोहन किया जाकर अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण के प्रयास किये जा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में फरवरी माह तक 2300 करोड़ रूपये का खनिज राजस्व प्राप्त किया गया है।

प्रदेश में वर्ष 2015-16 में 3550 करोड़ के खनिज राजस्व संग्रहण का लक्ष्य तय किया गया है। राज्य को पिछले वर्ष 3,400 करोड़ रूपये के राजस्व संग्रहण के लक्ष्य के विरूद्ध 3,477 करोड़ की खनिज राजस्व आय हुई थी। मध्यप्रदेश में प्रमुख रूप से कोयला, ताम्र, मैंगनीज, लौह अयस्क, चूना-पत्थर, डोलामाइट, बॉक्साइट आदि खनिज से प्रमुख रूप से आय होती है।

Facebook Comments Box