सतना प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बेला-सतना फोरलेन मार्ग का निरीक्षण किया

satna-26-3-2016-b34-.jgp.jpg rsji

प्रदेश के ऊर्जा एवं खनिज साधन जनसंपर्क मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शनिवार को रीवा से सतना आते समय बेला से लेकर रामपुर बाईपास सज्जनपुर बाईपास सहित पूरे बेला सतना फोरलेन मार्ग की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने एम.पी.एस.आर.डी.सी. के अधिकारियो तथा संविदाकार को निर्माण कार्य में गति लाये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने मौके पर उपस्थित एस.डी.एम. रामपुर बघेलान के.के.पाठक को मार्ग निर्माण की प्रगति की निरन्तर मानीटरिंग करने तथा निर्माण मे राजस्व एवं भू-अर्जन संबंधी आने वाली समस्याओ का तत्काल निराकरण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान तहसीलदार आर.एन.खरे, विवेक दुबे,   सहित निर्माण एजेंसी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *