कमिश्नर और कलेक्टर ने दी स्काउट दिवस की शुभकामनाएँ

कमिश्नर और कलेक्टर ने दी स्काउट दिवस की शुभकामनाएँ
स्काउट दिवस पर कमिश्नर और कलेक्टर को लगाया गया स्काउट बैज
रीवा 07 नवम्बर 2024. भारत स्काउट एवं गाइड का स्थापना दिवस 7 नवम्बर को जिले भर में मनाया गया। इस अवसर पर कमिश्नर बीएस जामोद को स्काउट संगठन के पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस बैज लगाया। कमिश्नर श्री जामोद ने पदाधिकारियों को 26 नवम्बर से 30 नवम्बर तक आयोजित की जाने वाली संभागीय स्काउट गाइड रैली की शुभकामनाएँ दी तथा इसके शुभंकर का विमोचन किया। स्काउट एवं गाइड संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल को भी स्थापना दिवस के बैज लगाए। कलेक्टर ने सभी को स्काउट स्थापना दिवस की शुभकामना दी। इस क्रम में स्काउट एवं गाइड संघ के पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय, डीपीसी आरएल दीपांकर को भी स्थापना दिवस के बैज लगाए। इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य संगठन आयुक्त रीवा संभाग बीपी मिश्रा, जिला स्काउट संघ के पदाधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव, हरिनारायण त्रिपाठी, रामसूरत शर्मा, नरेन्द्र सिंह बघेल, सचिव बीपी त्रिपाठी, पवन पाण्डेय, बेलाकली रावत, सविता तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *