
सेमरिया में नगर परिषद अध्यक्ष तथा पार्षद के लिए मतदान 29 दिसंबर को
रीवा 23 दिसम्बर 2025. नगर परिषद सेमरिया में अध्यक्ष तथा पार्षद पद के लिए मतदान 29 दिसंबर को होगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि नगर परिषद सेमरिया के अध्यक्ष पद के लिए वार्ड क्रमांक एक से 15 तक 16 मतदान केन्द्रों एवं वार्ड 3 के पार्षद पद के लिए एक मतदान केन्द्र में मतदान कराया जायेगा। मतदान 29 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इनकी मतगणना 31 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शासकीय नवीन महाविद्यालय सेमरिया में होगी। कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल को मतदान और मतगणना दिवस में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के आदेश दिये हैं। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को मतगणना स्थल तथा सामग्री वितरण स्थल पर आवश्यक वैरिर्केटिंग कराने के निर्देश दिये हैं।